Cult Current
राजनीति

LIVE: निकिता मर्डर केस पर बवाल, दिल्ली-मथुरा हाईवे जाम, परिवार बोला- 'यूपी जैसा न्याय' चाहिए

निकिता के परिवार का कहना है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि अगर यूपी में अपराधियों का एनकाउंटर हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकता है. हमें यूपी जैसा न्याय चाहिए.

फरीदाबाद
फरीदाबाद
27 Oct 2020
Solar farm during sunset

हरियाणा के बल्लभगढ़ में सरेआम छात्रा की हत्या के मामले में बवाल बढ़ गया है. पीड़ित परिवार सड़क पर बैठ गया है. इस वारदात को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है. पुलिस ने भले ही मुख्य आरोपी तौसिफ समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन लोगों की नाराजगी फूटी है. धरने पर बैठा पीड़ित परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है. परिवार ने दिल्ली-मथुरा हाईवे को जाम कर दिया है.



परिवार का कहना है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि अगर यूपी में अपराधियों का एनकाउंटर हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकता है. हमें यूपी जैसा न्याय चाहिए. हम हमेशा बीजेपी के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन आज हमारे साथ कोई नहीं है. न तो बीजेपी वाले आएं और न ही कांग्रेस या बीएसपी वाले.