Cult Current
समाज

सोनाली रॉय की भावपूर्ण कथक नृत्य की प्रस्तुति, दर्शक मंत्रमुग्ध

नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) द्वारा आयोजित अपकमिंग कलाकारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की शिष्या सोनाली रॉय ने आईआईसी के देशमुख सभागार में अपनी मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया.

कमलेश झा
कमलेश झा
03 Nov 2017
Solar farm during sunset

नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) द्वारा आयोजित अपकमिंग कलाकारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की शिष्या सोनाली रॉय ने आईआईसी के देशमुख सभागार में अपनी मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. इस मौके पर पंडित बिरजू महाराज भी वहां मौजूत रहे और अपनी शिष्या की प्रस्तुति की जमकर सराहना भी किया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर की गई. इसके उपरांत सोनाली रॉय ने अपनी एक घंटे की कथक प्रस्तुति की शुरुआत शिव स्तुति से की. इसके उपरांत बिलंबित लय तीन ताल में उपज, आमद, उठान एवं चक्कर के बोलों की प्रस्तुति की गई. इसके साथ ही महाराजजी के सिखाए हुए ताल अष्ट मंगल पर भी प्रस्तुति पेश की. वहीं कार्यक्रम के आखिर में गतनिकास ताल के तहत कान्हा खेलो ऐसे होली गुइयां पर उत्कृष्ट नृत्य का प्रदर्शन सोनाली रॉय द्वारा पेश किया गया.



इस मौके पर सोनाली रॉय के साथ तबले पर पंडित श्री विश्वजीत पाल, बांसुरी वादन- प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी, सारंगी- अनिल कुमार मिश्र और वोकल (गायन) –जनाब गुलाम वारिश खान समेत पंडित बिरजू महाराज की सीनियर मोस्ट डिसाइपल विदूषी सास्वती सेन, अजय गुप्ता समेत देशमुख सभागार में सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे.